Breaking News

शास.उच्च. माध्य.वि. घिवरा में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

सक्त्ती (छ. ग.)

29/07/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

सक्त्ती, जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम घिवरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा थे तो वही अध्यक्षता कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल खरे, हसौद तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, जैजैपुर बीईओ विजय सिदार, घिवरा सरपंच दुलौरिन बाई भारद्वाज, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश चन्द्रा, स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चिंताराम कश्यप मौजूद थे शुरुआत में आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इस मौके पर जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू का जीवन संघर्षशील रहा है उन्होंने मिसाल पेश की है कि पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए उम्र बाधा नहीं होती, बस लगन और मेहनत की जरूरत होती है और यही बातें वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के जीवन से सीख मिलती है। विधायक ने कहा कि वे खुद उनसे व्यक्तिगत तौर पर परिचित थे और उनके सकारात्मक कार्यशैली, पत्रकारिता से वाकिफ थे उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने का अच्छा कार्यक्रम है और ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए, इसके लिए आयोजन समिति के संयोजक पत्रकार राजकुमार साहू और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनका उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थियों में भी कभी हार नहीं माननी चाहिए और लक्ष्य को तय करके शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहिए।

Check Also

करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर झूठी FIR के विरोध में ग्रामीणों का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

🔊 Listen to this रतलाम। ग्राम पिपलिया जोधा के ग्रामीणों ने करणी सेना परिवार प्रमुख …