Breaking News

चन्द्रपुर क्षेत्र के दुकानों में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश*64 बोरी खाद किया गया जप्त, विक्रेता के पास नही मिला वैध लायसेंस देखे पूरी खबर

सक्त्ती (छ. ग.)

11/08/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिले में खाद, बीज, दवा दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा था। जिसके तहत खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर निगरानी रखने तथा अन्य अनियमितताओं को दूर करने के लिए कृषि विभाग के निरीक्षकों के द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि विभाग सक्त्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस चन्द्रपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के खाद बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कृषि विभाग के निरीक्षकों एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा चन्द्रपुर क्षेत्र में सघन जांच किया गया चन्द्रपुर नगर के मेनरोड स्थिति हार्डवेयर दुकान मनोज टेंडर्स संचालक मनोज अग्रवाल के गोदाम से 64 बोरी खाद का अवैधानिक भंडारण पाया गया। विक्रेता के पास खाद बेचने का लायसेंस नहीं है। यह खाद कालाबाजारी के लिए अवैध भंडारण किया जाना पाया गया। कार्यवाही के दौरान उर्वरक निरीक्षक डभरा के द्वारा अवैधानिक भंडारित खाद को जब्त कर लिया गया। इस कार्यवाही में जिला स्तर दल के नोडल अधिकारी आर. एन. गांगे, आर.एल.पटेल, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, विकासखंड स्तर दल से उर्वरक निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, डी.सी.देंवागन एवं राजस्व विभाग से विनोद नेताम राजस्व निरीक्षक, मुकेश रमन पटवारी उपस्थित थे। उप संचालक कृषि सक्त्ती ने बताया कि जिले के सभी विक्रेताओं का जांच किया जायेगा। कहीं भी खाद बीज दवा का कालाबाजारी, अवैधानिक भंडारण या अन्य कोई भी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त खाद बीज विक्रय के लिए लायसेंस के सभी शर्ते का पालन किया जाना आवश्यक है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …