Breaking News

सरवन में स्नेह यात्रा का पुष्पो द्वारा स्वागत देखिए पूरी खबर,

रतलाम,

21/Aug/2023

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं जिला प्रशासन द्वारा निकल जा रही स्नेह यात्रा का रविवार को सैलाना विकासखंड की पंचायत सरवन में कई स्थानों पर पुष्पो द्वारा स्वागत किया गया।,तेजाजी महाराजा के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया बैठक में श्री नीलकंठेश्वर प्रभूजी, श्री सुमनदास प्रभुजी, श्री रामचंद्रजी, श्री यश प्रभुजी और स्नेह यात्रा प्रमुख परमानंदा सरस्वतीजी ने कहा कि सनातन का शाब्दिक अर्थ है – शाश्वत या ‘सदा बना रहने वाला’, यानी जिसका न आदि है न अन्त। सनातन धर्म जिसे हिन्दू धर्म अथवा वैदिक धर्म के नाम से भी जाना जाता है। इसे दुनिया के सबसे प्राचीनतम धर्म के रूप में भी जाना जाता है। भारत की सिंधु घाटी सभ्यता में हिन्दू धर्म के कई चिन्ह मिलते हैं। यह धर्म, ज्ञात रूप से लगभग 12 हजार वर्ष पुराना है जबकि कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म 90 हजार वर्ष पुराना है। इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष धीरज गौड़ प्रभूजी द्वारा बताया गया कि भगवान कृष्ण कहते हैं कि जो न तो कभी नया रहा, न ही कभी पुराना होगा, न ही इसकी शुरुआत है, न ही इसका अंत है अर्थात ईश्वर को ही सनातन कहा गया है सरपंच सबुड़ीबाई, पंच भूरीबाई, प्रहलाद, कैलाश, समाज सेवी डॉ. सुशील कपूर, रमेश बैरागी, सुनील तोतला, तेजू टेलर, इंद्रदेव द्वारा संतो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, ब्लॉक समन्वयक रत्नलाल चरपोटा, परामर्शदाता श्री अभिषेक चौरसिया, श्री परमेश माल, श्री विक्रम शर्मा व धर्म प्रेमी जनता उपस्थित रही

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …