Breaking News

पुलिस को मिली बड़ी सफलता स्टेशन रोड क्षेत्र में नाकाबंदी कर 13 किलो 245 ग्राम सोने एवं विदेशी मुद्रा के साथ 02 युवक को पकड़ा

रतलाम

10/09/2023

09.09.23 को रतलाम रिंगनोद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल को शनिवार सुबह तकरीबन 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की दो लोग मुंबई से रतलाम सोना लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस द्वारा स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर जा रहे हैं दो संदिग्ध लोगों को रोका। पूछताछ में अपने नाम सुभाष वर्मा पिता शैतानराम वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रामपुरा तहसील माधोपुर जिला सीकर राजस्थान, एवं प्रवीण सैनी पिता रामनिवास सैनी महेंद्रगढ़ हरियाणा बताया। जिनके पास एक ट्रॉली बैग और एक बैग पैक था, जिनकी वैधानिक तलाशी लेने पर उसमें 100 से ज्यादा पार्सल मिले जिसमे 13 किलो 245 ग्राम सोना मिला। पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। बैग में 1 जीपीएस ट्रैकर, तथा विदेशी मुद्राएं (डॉलर, दिरहम, रियाल) भी मिली है। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा जांच हेतु अन्य संबंधित विभागों को सूचना दी गई है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी रिंगनोद मयूर खंडेलवाल (प्रशिक्षु आईपीएस), थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानीराम वर्मा, उनि मुकेश यादव, उनि आनंद बागवान, एएसआई आई एम खान, एएसआई एम आई खान, प्र आर मनीष यादव, शकील खान, आर. शुभम बुंदेला, पवन की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …