Breaking News

शासकीय प्राथमिक शाला कटही के जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर बच्चे देखिए पूरी ख़बर

सक्त्ती (छ. ग.)

11/1Oct./2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

सक्त्ती कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन यह दावा जैजैपुर विकासखंड की स्कूलों में खोखले साबित हो रही है। शासकीय प्राथमिक शाला का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है । यहां पढ़ने वाले बच्चे मजबूरी में इस भवन में बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस भवन की जर्जर हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कभी भी बड़ी घटना हो सकता है गौरतलब है कि नवीन जिला सक्त्ती के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत संकुल स्त्रोत केंद्र किकिरदा के शासकीय प्राथमिक शाला कटही का शाला भवन अत्यंत ही जर्जर हो गया है। यहां अध्ययन 51 बच्चों का भविष्य खतरे में है। यह भवन कभी भी धराशायी हो सकता है। भवन का प्लास्टर उखड़ कर पूरा गिर गया है सरिया/छड़ पूरा दिख रहा है। लेंटर गिरने के कगार पर है। यहां पढ़ने वाले बच्चे इस जर्जर भवन में अपने-अपने भविष्य का निर्माण करने को मजबूर दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर भवन के बारे में शिक्षा विभाग के जिला के मुखिया कलेक्टर को लिखित में अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद भी आज तक नए भवन का निर्माण नहीं हो सका है। यहां पर मध्यवर्गीय परिवार के बच्चे दूसरे जगह दूर जाकर पढ़ रहे हैं। लेकिन गरीब परिवार के बच्चे दूसरे स्कूल नहीं जा पाने के कारण यहां पर मजबूरी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । यहां पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता ने शीघ्र ही नए भवन निर्माण की मांग किए हैं ।

Check Also

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी-जनगणना कार्य में नियुक्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण-शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न-आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन-मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए-विद्युत मोटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

🔊 Listen to this उज्जैन, आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए …