Breaking News

रतलाम भाजपा विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का आज से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान

रतलाम,

27/10/2023
पहले दिन सुबह वार्ड क्रमांक 23, 41 एवं 43 में और शाम को वार्ड क्रमांक 15, 16, 21 एवं 46 से होगा भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पहले दिन जनसंपर्क की शुरुआत प्रातः 10.30 बजे से वार्ड क्रमांक 23, 41 एवं 43 में होगा। इसके पश्चात शाम करीब 4 बजे से वार्ड क्रमांक 15, 16, 21 एवं 46 में जनसंपर्क होगा। सुबह जनसंपर्क की शुरूआत प्रवीण सोनी के घर से कसारा बाजार, हाथीवाला मंदिर से चौड़ावास से मामाजी के घर के सामने होते हुए हनुमान रूण्डी, सुभाष मंडवारिया के घर के सामने से होते हुए पोरवाड़ों का वास होकर सायर चबुतरा पर समापन होगा। वहीं शाम को जनसंपर्क की शुरूआत सुभाष नगर स्कूल से होगी। यहां से संतोषी माता मंदिर, दाल मिल होते हुए सूर्यमुखी हनुमान मंदिर, राजेंद्र नगर मेन रोड होते हुए पटेल कॉलोनी, गौशाला चौराहा, खान बावड़ी, बाजना बस स्टैंड से गवली मोहल्ला होते हुए सुशील के घर के सामने से रमेश कचौरी से होते हुए गोपाल राठी के घर पर समापन होगा। विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय एवं मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मयुर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा एवं विनोद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप के जनसंपर्क के दौरान अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया है।उसी तरह आज ही केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की उपस्थिति में डॉ पांडेय नामांकन प्रस्तुत करेंगे जिले के जावरा में भारतीय जनता पार्टी की विशाल नामांकन रैली एवं चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ 27 अक्टूबर, प्रातः 9.30 बजे सोमवारिया में होगा। जावरा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की उपस्थिति में नामांकन प्रस्तुत करेंगे। आलोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं सैलाना क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल रैली के साथ 30 अक्टूबर को नामांकन प्रस्तुत करेंगे। जावरा विधानसभा प्रभारी महेश सोनी के अनुसार डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के कार्यालय उद्घाटन और रैली में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। विधानसभा सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा, जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, पिपलौदा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, सुखेड़ा मण्डल अध्यक्ष अमित पाठक, जावरा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन रैली में पहुँचने की अपील की है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …