Breaking News

शहर के प्रमुख बाजार में भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का सघन जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 35, 49 में लिया जन आशीर्वाद

रतलाम,

01/Nov/2023 

भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार को शहर के मुख्य बाजार में पहुंचा। जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 35 एवं 49 में हुआ। इसकी शुरुआत शहीद चौक (इंडिया गेट) से हुई। शहर के प्रमुख बाजार में जब श्री काश्यप पहुंचे तो पूरे बाजार में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संगठनों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया। श्री काश्यप का काफिला जिस क्षेत्र में पहुंचा, वहां उनके स्वागत के लिए क्षेत्रवासी पहले से स्वागत को आतुर नजर आए। जनसंपर्क शहीद चौक (इंडिया गेट) से धानमण्डी रानीजी का मंदिर से, नाहरपुरा चौराहा, डालू मोदी बाजार, बजाज खाना, गणेश देवरी, तोपखाना, हरदेवलाला की पिपली, आर्यसमाज मंदिर से ब्राह्मणों का वास होते हुए आबकारी चौराहे पर इसका समापन हुआ। जनसंपर्क में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री काश्यप का व्यापारियों द्वारा परिवार सहित स्वागत अभिनंदन किया गया।
यह रहे उपस्थित
पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद सपना त्रिपाठी, वार्ड संयोजक संजय दलाल, सोनू चौहान, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल महामंत्री राकेश परमार, दिनेश राठौड़, वार्ड सयांेजक महेश अग्रवाल, गौरव त्रिपाठी, विपिन श्रीमाल, शांतिलाल उपाध्याय, मोहनराज चौपड़ा, राकेश मेहता, महेश त्रिपाठी, पूजा बोहरा, हेमंत सोनावा, जैनम जैन, मुकेश अग्रवाल, अक्षय सोनी, सोनू यादव, अशोक यादव, रवि पांचाल, कमलेश राठौड़, मनीष व्यास, रजनीश गोयल, शाहिद कुरैशी, रजनीश गोयल, भूपेंद्र कावड़िया राखी व्यास, सुदीप पटेल, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, धर्मेंद्र व्यास, धर्मेंद्र रांका, देवश्री पुरोहित, बलराम भट्ट, आयुषी सांकला, परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, शक्ति सिंह, संगीता सोनी, शबाना खान, निशा सोमानी, सोनू यादव, रवि सोनी, मनोज झालानी, आकाश खड़के, शुभम चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Check Also

लोकायुक्त ट्रैप के बाद ग्राम पंचायत सचिव निलंबित-

🔊 Listen to this रतलाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम के प्रतिवेदन अनुसार इलेक्ट्रॉनिक …