Breaking News

उपमुख्यमंत्री ने शहीद कमलेश साहू को अर्पित की श्रद्धांजलि शहीद के पिता से गले लगकर व्यक्त की सांत्वना पूरे क्षेत्र में है शोक की लहर,

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

14/Dec/2023,

रवि कुमार खटर्जी संभाग ,

सक्त्ती नारायणपुर जिले में हुवे आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद हुवे सपूत कमलेश साहू के परिजनों से मिलने आज छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पिता से गले लगकर सांत्वना व्यक्त की। श्री कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्र सहित पूरे सक्ती जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता श्री मुंगेश्वर साहू, माता श्रीमती तारा देवी साहू, पत्नी श्रीमती वृंदाबाई साहू समेत शहीद की बड़ी बहन श्रीमती कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई श्री यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों को इस दर्द को सहने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शहीद श्री कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे है, उनकी शहादत को नमन है। इसके साथ ही विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कृष्ण कांत चंद्रा, निर्मल सिंहा सुरेंद्र भार्गव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …