Breaking News

धान खरीदी केंद्र रेडा में अभिजीत राजभानु तहसीलदार डभरा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान धान खरीदी प्रभारी रहे नदारत

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

28/Dec/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

सक्त्ती जिले क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र रेड़ा तहसील डभरा में दिनांक 27 दिसंबर 2023 को तहसीलदार डभरा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान रेडा धान खरीदी प्रभारी तथा फड़ प्रभारी अनुपस्थित पाए गए हैं इनके द्वारा अपनी अनुपस्थिति में धान का तौल कराया जा रहा था। मौके पर खाद्य विभाग के मानक से अन्य दूसरा बाट में तौल किया जा रहा था जिसमे लोहे को।पिघला कर बाट में जोड़ा गया था जिससे की बाट का वजन 20.200kg हो गया था। साथ ही बदरा खराब मानक का धान खरीदी केंद्र में क्रय किया जा रहा था। प्रत्येक बोरे में मानक मात्रा से अधिक 41.500kg धान कृषकों से लेना पाया गया मौके पर पंचनामां बनाकर तहसीलदार तथा समस्त राजस्व दल द्वारा कार्यवाही की गई आपको बता दे की राज्य सरकार धान खरीदी को गंभीरता से ले रही है जिस पर अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन धान प्रभारी द्वारा अनेकों प्रकार की भ्रष्टाचार किया जा रहा है अब देखना यह होगा की लापरवाह धान खरीदी प्रभारी रेडा के ऊपर क्या कार्रवाई होता है

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …