Breaking News

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी दिल्ली में राहुल से मुलाकात देखे पूरी खबर

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

05/Jan/2024

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई 14 जनवरी से 20 मार्च के मध्य चलेगी और छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। छत्तीसगढ़ के कोरबा सहित 7 जिलों से होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगे बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कव्हर किया जाएगा। रायगढ़ से होते हुए कोरबा,सरगुजा, बिलासपुर जिले में यह यात्रा पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 536 किलोमीटर की दूरी इस यात्रा के जरिए तय की जाएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर चर्चा की। डॉ. महंत ने उन्हें बताया कि यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में व्यापक तैयारी चल रही है और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जल्द ही बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारियां भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा निश्चित ही अभूतपूर्व होगी।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …