Breaking News

आखिर क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं मेले में भाजपा पार्षद

नीमच,

10/Nov/2022,

ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान

प्रारंभ से ही यह मेला हो रहा है विवादित! रामपुरा नगर परिषद रामपुरा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय श्री गंगा माता शंखोद्वार का मेला लाला तलाई मैदान में आयोजित हो रहा है, जिसका आज छठवां दिन प्रारंभ है, जिसमें प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, लेकिन शुरुआत से ही यह मेला विवादित देखा जा रहा है, इस वर्ष आश्चर्यजनक बात यह हो रही है कि भाजपा नगर परिषद बनने के पश्चात भी मेले के शुभारंभ में कांग्रेस छोड़ भाजपा के भी पार्षद या प्रतिनिधि भी नदारद दिखे! वही गत दिवस क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने भी मेले में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दी, किंतु उसके उपरांत भी किसी भी भाजपा पार्षद या प्रतिनिधि का उपस्थित नहीं होना बहुत बड़ा चर्चा का विषय नगर में बना हुआ है! इसके अलावा भी यह मेला विवादित ही नजर आता दिखा है! जहां मेले के पोस्टर में सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि का फोटो नहीं छपना चर्चा का विषय रहा, साथ ही मेले परिसर में वाहन पार्किंग की समस्या जनता को बहुत परेशान कर रही है एवं मेला सभापति का भी विषय नगर में गरमा रहा है, अब यह देखना है कि इस नगर के मेले की पूर्ण समाप्ति के पश्चात व्यवस्थाओं की भुगतान संबंधी विवाद परिषद की मीटिंग में या पीआईसी की मीटिंग में कैसे पारित होता है, यह भी जनचर्चा का विषय नगर में है, फिलहाल नगर एवं क्षेत्र की जनता विवादित मेले का आनंद उठा रही है!

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …