Breaking News

धान खरीदी के कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

सक्ती छत्तीसगढ़,
13/12/2022

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर,

सक्ती जिले के प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव धनंजय देवांगन ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा धान खरीदी के कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में बारदाने, बारिश से उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित अन्य व्यवस्थाओं करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन केंद्रों में निरीक्षण करने कहा। साथ ही धान ख़रीदी के नाप-तोल, गुणवत्ता, उपार्जन केन्द्र स्थल पर किसानों हेतु छाया, पानी, शौचालय, ओआरएस के पैकेट रखने तथा धान बेचने आने वाले कृषकों को टोकन जारी करते हुए पारदर्शी ढंग से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। देवांगन ने धान के उठाव और बारदाना की भी समीक्षा की। कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में प्रभारी सचिव देवांगन ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, रीपा, पैरादान, सुपोषण योजना, जाति प्रमाण पत्र वितरण, निर्माण कार्य, पीडीएस, राजस्व आदि की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अंतर्गत सभी जनपद सीईओ एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम पंचायतवार, ग्रामवार, पटवारी तथा सचिव के साथ बैठकर भूमिहीन हितग्राहियों को चिन्हाकित करें और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। प्रभारी सचिव ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा की तथा गोधन न्याय योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोबर ख़रीदी को लेकर ग्राउंड लेवल पर जाकर तत्काल सुधार करने का आदेश दिया। डीडीबीएस का प्रोग्रेस अच्छा नहीं है, उनको प्रोग्रेस करने का निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एसपी एम आर आहिरे, एसडीएम रजनी भगत, एसडीएम रेना जमील, एसडीएम दिव्या अग्रवाल और सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …