Breaking News

घर अंदर घुसकर जबरन बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार,

सक्ती (छ.ग.)

14/Dec/2022

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर ,

हसौद थाना में आकर पीड़िता ने रोते बिलखते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने घर में अकेली थी उसका पति काम करने खेत गया था तभी पड़ोस का रहने वाला छत्रपाल कश्यप उर्फ सोनू कश्यप घर अंदर घुसकर शारीरिक संबंध बनाने हेतु दबाव डालने लगा पीडिता ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो जान से मारने की धमकी देकर कमरा अंदर ले जाकर जबरन बलपूर्वक बलात्कार किया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना हसौद में अपराध धारा 450,506, 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला महिला संबधी होने से एवं मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन पर आरोपी छत्रपाल कश्यप उर्फ सोनू कश्यप साकिन जमडी थाना हसौद जिला सक्ती को पुलिस ने धरदबोचा और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उप जेल सक्ती भेज दिया गया है! उक्त मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन पटेल थाना प्रभारी हसौद सउनि लखपति प्रधान आर० मिरीश साहू, बृजमोहन नेताम जयपाल कंवर, घनश्याम टण्डन का विशेष योगदान रहा है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …