Breaking News

बिना दस्तावेज के 120 बोरी धान परिवहन करते हुए वाहन को किया जप्त

सक्ती (छ.ग)

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर
23/12/2022

सक्ती, समर्थन मूल्य पर धान बेचने की अंतिम तिथि आते ही सभी जगहों पर जांच को बढ़ा दिया गया है, ताकि अवैध बिक्री पर रोक लग सके। इसी कड़ी में धान का अवैध परिवहन कर रहे एक वाहन को हसौद तहसीलदार बीएल कुर्रे द्वारा पकड़ा गया है। इसमें 120 कट्टा धान लदा हुआ था। बरेकेल कला पूल महानदी तहसील हसौद में अंतरजिला अवैध धान परिवहन करते वाहन पकड़ा गया। सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा गठित टीम लगातार अवैध रूप से धान खरीदने व खरीद कर परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र में जाकर मंडी क्षेत्र प्रभारी और राजस्व टीम जांच कर रही है कि कही कोचियों का धान अवैध रूप से तो नहीं बिक रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बरेकेल कला पूल महानदी तहसील हसौद में अंतरजिला अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर थाना हसौद को सुपर्द किया गया। मंडी निरीक्षक को बुलाकर 16000 की पेनाल्टी अधिरोपित की गई। इसकी गहनता से पूछताछ की गई। साथ ही इस धान के संबंध में दस्तावेज की भी मांग की गई, लेकिन कोचिये द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। धान से संबंधित स्पष्ट उल्लेख नहीं दिखने के कारण वाहन को जप्त कर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन मंडी सचिव को जानकारी देकर उच्च कार्यालय को भेजा जा रहा है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …