Breaking News

झीरम घाटी हमले में हुए शहीदों को याद कर कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्त्ती में दी गई श्रद्धांजलि

सक्त्ती (छ. ग.)

25/05/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया कलेक्टर की उपस्थिति में सभी अधिकारियों ने शपथ लिया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कलेक्टर ने अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। सभी ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य को फिर से शान्ति का टापू बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार लक्ष्मी कोरी , संजय सिंह सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …