Breaking News

खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध परिवहन करते 19 वाहन जप्त किए गए,

सक्त्ती (छ. ग.)

24/05/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट,

कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल जांजगीर द्वारा पामगढ़ शिवरीनारायण बिर्रा क्षेत्र का सघन जांच किया गया जिसमें पामगढ़ थाना अंतर्गत रेत से भरे 02 हाईवा रेत से भरे 02 ट्रैक्टर को , जप्त कर थाना पामगढ़ , मैं सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। ठीक उसी प्रकार थाना शिवरीनारायण अंतर्गत 01 हाईवा खनिज रेत से भरे हुए एवं 03 ट्रैक्टर खनिज मिट्टी ईट से भरे हुए एवं 01 माजदा वाहन को खनिज मिट्टी ईट से भरे होने के कारण अवैध परिवहन करते पाए जाने के कारण थाना शिवरीनारायण में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है ठीक उसी प्रकार बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत 02 बोल्डर से भरे ट्रैक्टर वाहन को सिलादेही से जप्त कर थाना बिर्रा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया | ठीक उसी प्रकार दिनांक 20.05. 2023 को कमरीद क्षेत्र से 02 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर रेत 01 ट्रैक्टर गिट्टी के वाहन जप्त किए गए है। दिनांक 18.05.2023 को नवागढ़ थाना अंतर्गत पेंड्री से 04 रेत के , ट्रैक्टर वाहन जप्त कर थाना नवागढ़ में खड़ा किया गया है।, इस प्रकार कुल 19 वाहनों पर अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है सभी वाहनों के विरुद्ध, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं, खान एवं खनिज( विकास और विनियमन) 1957 के कार्यवाही कार्यवाही की जावेगी । कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, कार्यवाही में खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर, पीडी जाड़े, एमआर वर्मा , संजीव थव‌‌ईत सावंत सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …