Breaking News

कोरोना काल मे कार्यकर्ताओं की सेवा सराहनीय – चौहान भाजपा की मण्डल स्तरीय वर्चुअल बैठक में बोले वक्ता,

पिपलौदा,

31/जुलाई/2021,

जिया उद्दीन क़ुरेशी की रिपोर्ट,

पिपलौदा भारतीय जनता पार्टी मण्डल की वर्चुअल बैठक का आयोजन ऑनलाइन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य कान सिंह चौहान ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व में संगठन की कार्यपद्धति व संगठन सशक्तिकरण के पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ता की भूमिका अहम होती है। कार्यकर्ता ही पार्टी के संगठन को सत्ता के शिखर तक पहुंचाता है व बूथ स्तर से इसकी शुरूआत होती है अगर बूथ मजबूत हो गया तो पार्टी के संगठन को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता कोरोना जैसी भयावह महामारी में भी कार्यकर्ताओ द्वारा जो सेवाए देखने को मिली व काफी सराहनीय है। पिपलौदा मण्डल प्रभारी महेश सोनी ने कहा कि सेवा ही संगठन का उपदेश्य लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ ने कोरोना काल मे तन मन और धन से सेवा की व सभी ने पार्टी द्वारा निर्धारित सभी आयोजनों को सफल बनाया। स्वागत भाषण देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने मण्डल द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमो के बारे में बताते हुए प्रभारियों व आयोजन सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी प्रफुल जैन ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माला अर्पण व दिप प्रज्वलन किया साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान व मण्डल प्रभारी महेश सोनी का भाजपा मंडल व नगर द्वारा साफ़ा बांधकर व साल श्री फल भेंट कर सम्मान किया। अतिथियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल मे दिवंगत हुए लोगो को दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में मण्डल महामंत्री दिनेश पाटिदार,पूर्व न.प.अध्यक्ष अतुल गौड़,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,मण्डल उपाध्यक्ष भवर धनगर,प्रकाश पाटिदार, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम पाटिदार,कार्यलाय मंत्री महेश बोहरा,आइटिसेल प्रभारी मनमोहन सिंह,प्रवीण सिंह,प्रवक्ता प्रफुल जैन,मंत्री भेरू सिंह सोलंकी,नारायण धनगर,दिव्यांशु शर्मा,पारस सुराणा,राकेश जाट घनश्याम सिंह,मनीष जैन आदि ऑनलाइन सम्मिलित हुए।

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …