Breaking News

क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद रामपुरा पठार क्षेत्र चोरों का आतंक मोटरसाइकिल ले उड़े,

नीमच,

30/08/2022,

रामपुरा तहसील के पठार क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बैसला भुज में इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं क्षेत्र में चोरों के आतंक से ग्रामवासी डर के साए में जीने को मजबूर हैं अभी कुछ दिवस पूर्व भुज गांव में चोरों ने एक किराना व्यापारी सुनील पंजाबी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया उक्त वारदात के कुछ ही दिनों बाद आज चोरों ने पुनः तीन मोटरसाइकिल ओ को अपना निशाना बनाया एवं दो मोटरसाइकिल ले भागे एक मोटरसाइकिल मैं फ्यूल ना होने की वजह से पास की ही ढाबे पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए चोरों ने भुज मैं राजा राम भील के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल रावत नगर में भेरूलाल सेल्समैन के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल एवं मौजी राम गुर्जर भुज के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर अपने हाथ साफ किए मौजी राम गुर्जर की मोटरसाइकिल में फ्यूल की कमी होने से चोर उक्त वाहन को पास की ही ढाबे पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए पठार क्षेत्र पर चोरियों का कोई यह नया मामला नहीं है अभी कुछ दिवस पूर्व बैंसला घाट पर भी चोरों ने चलती हुई गाड़ी से किराने का सामान उतार कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पठार क्षेत्र पर चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखोफ चोरियां करते हैं एवं जंगल के रास्ते रफूचक्कर हो जाते हैं पठार क्षेत्र से थाना मुख्यालय 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर लगता है साथ ही इस क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या होने के कारण पुलिस विभाग से समय पर संपर्क भी नहीं हो पाता है अगर रामपुरा और पठार क्षेत्र के बीच एक पुलिस चौकी खुल जाती है तो चोरियों पर लगाम लगाई जा सकती है

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …