Breaking News

गाड़ी संख्‍या 09111/09112 वलसाढ़ हरिद्वार वलसाढ़ स्‍पेशल एक्‍सप्रेस के आगमन/प्रस्‍थान समय में बदलाव,

रतलाम,

24/मार्च/2021,

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली गाड़ी संख्‍या 09111/09112 वलसाढ़ हरिद्वार वलसाढ़ स्‍पेशल एक्‍सप्रेस के आगमन प्रस्‍थान समय में बदलाव किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्‍ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर जाने वाली गाड़ी संख्‍या 09111/09112 वलसाढ़ हरिद्वार वलसाढ़ स्‍पेशल एक्‍सप्रेस के आगमन/प्रस्‍थान समय में बदलाव किया जा रहा है। गाड़ी संख्‍या 09111 वलसाढ़ हरिद्वार स्‍पेशल एक्‍सप्रेस , 30 मार्च, 2021 से वलसाढ़ से 15.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(20.48/20.50) एवं रतलाम(22.35/22.45) होते गाड़ी चलने के दूसरे दिन 14.40 बजे हरिद्वार पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09112 हरिद्वार वलसाढ़ स्‍पेशल एक्‍सप्रेस , 31 मार्च, 2021 से हरिद्वार से 17.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(07.00/07.10) एवं दाहोद(08.32/08.34) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 14.25 बजे वलसाढ़ पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नवसारी, सूरत, अंकलेश्‍वर, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, रुड़की स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में अन्‍य कोई परिवर्तन नहीं किया गया है,

Check Also

क्‍लेक्‍टर सिंह ने बड़नगर के पंचायत समन्‍वय अधिकारी हीरा सिंह बघेल को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चित्रकूट धाम के समग्र विकास के लिए होगी संयुक्त बैठक, जिले के 7797 हैंडपंपों पर की गई कलर मार्किंग पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता के आधार पर रंग निर्धारण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की अनंतिम सूची जारी, जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई  300 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के पंचायत …