Breaking News

‘दीया और बाती’ की दीपिका सिंह बेटे की मां बनीं

टीवी के मशहूर शो ‘दीया और बाती हम’ फेम संध्या राठी उर्फ दीपिका सिंह मां बन गई हैं। दीपिका के घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है।दीपिका के पति रोहित ने मीडिया को इस बारे में बताया है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिर भी उन्हें आराम करने की सलाह डॉक्टर ने दी है। दीपिका के घर ये खुशियां शनिवार को ही रात 9 बजे आयी। लेकिन रोहित ने मीडिया को जानकारी अब जाकर दी है। बताते चलें कि दीपिका जब प्रेग्नेंट थीं, डॉक्टर ने आराम करने और प्रिकॉशन लेने की सलाह दी थी। फिलहाल रोहित इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि कब उनके घर में वो नए मेहमान का स्वागत करें। ‘दीया और बाती हम’ से ही दीपिका को पहचान मिली। लोग उन्हें इसके किरदार ‘संध्या राठी’ के नाम से जानते हैं।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …