Breaking News

पिपलौदा-काँग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

पिपलौदा,

28/मार्च/20221,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट.
सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) बनने पर पिपलौदा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। काग्रेस नेता राजेंद्र नेताजी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गेहलोत को बधाई देते हुए कहा कि गेहलोत की लोकप्रियता हर कांग्रेसी कार्यकर्ता के बीच में रहि एवं शुरुआत से ही पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता की भूमिका निभाते रहे हैं विधायक होते भी आपकी सादगी ही आपकी लोकप्रियता बढ़ाती है। ब्लॉक अध्यक्ष दिलीपराव मंडलोई ने भी बधाई देते हुए कहा कि गेहलोत को जिलाध्यक्ष नियुक्त करना हर कांग्रेसी के लिए गर्व की बात है नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गेहलोत ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार माना साथ ही कहा कि जो जिम्मेदारी संग़ठन ने उन्हें दी है उसे वे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे एवं आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय दिलाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद- रईस मंसूरी, गुरुचरण गुजराती ,ज़ियाउद्दीन कुरेशी ,राजेश टोपी, राजेन्द्र नेताजी ,दिलीपराव मंडलोई एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी से रहे सावधानड्रग्स तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 ग्राम MDMA ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपए जप्त कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार-चोरी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित वाहन चोर गिरफ्तार दो चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद-पुलिस द्वारा शहर में चैकिंग अभियान चलाया गया, बेवजह  घूमने वाले 97 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर चेक किया,-अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

🔊 Listen to this रतलाम सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी से …