Breaking News

पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, चित्तौड़गढ़, मे

चित्तौड़गढ़,

14 /फरवरी/2021. 

मंडफिया सांवलिया जी आज शाम सांवलिया जी कस्बे के मीरा सर्कल पर क्षेत्रवासियों एवं यात्री गणों ने मिलकर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को शहीद हुई वीर जवानों को उनके दूसरे शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया।
श्रद्धांजलि सभा के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखवा कर बताया कि देश पर जब भी संकट आता है तो देश के वीर जवान अपना सर्वस्व निछावर कर यहां तक कि जान देने की बात भी आती हैं तो अपना बलिदान देकर देश की रक्षा करने से पीछे नहीं हटते हैं। भारतीय जवान सीमाओं पर रक्षा करने के साथ ही देश के आंतरिक मामलों में भी सेवा करने से पीछे नहीं हटते हैं चाय प्राकृतिक आपदा हो या देश में अराजकता माहौल पैदा हो तो भी भारतीय जवान अपनी पूरी निष्ठा से देशवासियों की सेवा में लगे रहते हैं।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी के साथ हेमंत वैष्णव, लोकेश मेघवाल, रणजीत सिंह राजपूत, राहुल गुर्जर मांगीलाल वैष्णव, दीपक डंगवाल, दिनेश खारोल, शुभम किर, गणेश मेघवाल, संकेश नाथ, श्याम लाल गुर्जर आदि राष्ट्रीय प्रेमी युवा उपस्थित थे।

Check Also

नियमित निरीक्षण खाद्य विभाग द्वारा विभिन्‍न संस्‍थानों से दुग्‍ध पदार्थ के नमूने लिए गए-बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में सुधार के निर्देश मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी और शुरू की कार्रवाई- अवैध मादक पदार्थ के अपराध में संलिप्त आरोपीयो को पकडने मे मिली बडी सफलता-खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 

🔊 Listen to this उज्जैन , कमिश्नर ,  खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में दूध …