Breaking News

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रक्षित केन्द्र जांजगीर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जांजगीर चांपा सक्ति छत्तीसगढ़,

महेंद्र बघेल जिला ब्यूरो,

04 नवंबर 2022
प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पूरे देश में शहीद पुलिसकर्मियों/जवानों की याद में मनाया जाता है झण्डा दिवस आयोजन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ‘‘पुलिस झण्डा दिवस’’ का आयोजन 31 अक्टूबर 22 तक मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम जैसे कबड़ी, व्हालीबाल, रंगोली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रक्षित केन्द्र जांजगीर-चांपा में किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी/खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में रितु राठौर- प्रथम, अंजली मधुकर- द्वितीय एवं निलीमा आनंद ने तृतीय प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान सूर्यवंशी प्रथम, सुष्मा राठौर द्वितीय, नीतु सिंह सूर्यंवशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनिस रत्नाकर प्रथम, अमन सिंह द्वितीय एवं इलीशा रात्रे ने तृतीय पुूरूस्कार प्राप्त किया गया। महिलाओं की कबड्डी में प्रथम स्थान नगर सेना महिला एवं उपविजेता जिला पुलिस बल जांजगीर-चांपा की टीम हुई। पुरूषो के व्हालीबाल में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल जांजगीर एवं द्वितीय स्थान नगर सेना की टीम को मिला।

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …