Breaking News

प0 चंपारण के विभीन्न थाना अंतर्गत शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

योगापट्टी। प0 चंपारण के विभिन्न थाना अंतर्गत छापेमारी में शराब के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। योगापट्टी  प्रखंड के  योगापट्टी थाना क्षेत्र के बगही लाल टोला गांव मे सोमवार के शाम पुलिस ने गश्ती के दौरान छापेमारी कर सात लिटर चुलाई शराब के साथ एक  कारोबारी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। गिरफ्तार कारोबारी चोखट यादव पिता स्व.शुभा यादव बताया गया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सात लिटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया। वही नवलपुर थाने की पुलिस ने थाना  क्षेत्र के पिपरहिया गांव मे मंगलवार के सुबह पुलिस ने  छापेमारी कर नव लीटर  चुलाई  शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार दोनो कारोबारी पिपरहिया गांव निवासी  कमल राम और  नरेश राम बताया गया है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नव लिटर चुलाई शराब के साथ दोनो कारोबारीयो को गिरफ्तार किया और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर  जेल भेज दिया।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …