Breaking News

सोमालिया में समुद्री दस्युओं के चंगुल से छुड़ाए गए 8 भारतीय

मोगादीशू :-  सोमालियाई सेना ने बुधवार को समुद्री दस्युओं द्वारा बंधक बना लिए गए आठ भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले समुद्री दस्युओं ने सोमालिया के समुद्रतटीय शहर होब्यो में भारतीय नागरिकों को बंधक बना लिया था। होब्यो के पुलिस प्रमुख बशीर एल्मी ने बताया, ‘‘हमारे सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह समुद्री दस्युओं द्वारा एल हुर इलाके से बंधक बनाए गए आठ भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस अभियान के दौरान चार समुद्री दस्युओं को भी गिरफ्तार किया है। समाचार पत्र ‘न्यूयार्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमालिया के समुद्री दस्युओं ने पिछले कुछ महीनों के दौरान कई पोतों पर कब्जा कर लिया, जिससे हिंद महासागर में फिर से सोमालियाई दस्युओं के सक्रिय होने का भय पैदा हुआ है। एल्मी ने बताया कि सोमवार को भारतीय पोत एम. एस. वी. अल कौसर को लेकर सोमालियाई सेना और समुद्री दस्युओं के बीच मुठभेड़ हुई।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …