Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिपलोदा परियोजनाओं को भी मिला सम्मान।

पिपलोदा,

11/मार्च/2021,

जिया उद्दिन कुरेशी की रिपोर्ट,


पिपलोदा- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रतलाम के गायत्री मल्टीप्लेक्स में महिला बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लौड़ा द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में पिपलोदा परियोजना में श्रेष्ठ कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। पिपलोदा परियोजना अधिकारी प्रेमलता माकन ने बताया कि पिपलोदा के शहरी क्षेत्र से शौर्य दल की सदस्य के लिए सानिया अली पिता मुमताज अली, वार्ड नंबर-0 2की कार्यकर्ता सीमा देवड़ा को श्रेष्ठ आंगनवाड़ी एवं वार्ड नंबर 13 की कार्यकर्ता रतन खरे को उनके द्वारा सभी विभागीय कार्यो में उत्कृष्ट सहयोग के लिए प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। उक्त सम्मान रतलाम में आयोजित महिला दिवस पर कलेक्ट गोपालचंद्र डाड, सूरज डामोर,सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल द्वारा दिया गया।
पिपलौदा की सभी आँगन वाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका ,नगरवासियों एव इष्टमित्रों द्वारा सम्मान के लिए बधाई दी गई।

Check Also

लाखों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा में डुबकी लगाकर सोमवती अमावस्या पर पुण्य लाभ लिया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चार लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनोद द्वारा 07 पेटी अवैध शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत सोमवती अमावस्या पर …