Breaking News

आईपीएल-10 : अपने पहले मैच में जीत के साथ शानदार आगाज

पुणे:  अपने पहले मैच में जीत के साथ शानदार आगाज करने वाली राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से हार चुकी है और अब जबकि तीसरे राउंड रोबिन लीग मुकाबले में उसका सामना मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ होना है। पुणे की कोशिश इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में एक बार फिर विजय पथ पर लौटने की होगी। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली की टीम भी अपना खाता खोलने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी।दिल्ली को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों हार मिली थी। यह उसका दूसरा मैच है। मुकाबला रात आठ बजे शुरू होगा। स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे टीम ने आईपीएल सीजन-10 की शुरुआत जीत के साथ की थी। उसने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया था। दिल्ली की टीम को अपने पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम से 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा।हालांकि, इस मैच में दिल्ली ने बेंगलुरू को अच्छी प्रतिस्पर्धा दी और दर्शाया कि अगले मैच में वह और भी मजबूती के साथ उतरेगी। बेंगलुरू के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए 57 रनों की अहम पारी खेली थी। दो दिन पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम के साथ खेलने का फैसला लिया। इस मैच में आदित्य तारे, करुण नायर और संजू सैमसन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों का सिक्का नहीं चल पाया।

Check Also

श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह”-एसडीएम द्वारा बंटवारा नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरण अन्तर्गत हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की गई-बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन-धरोला मेले में मामूली विवाद बना हत्या का कारण 36 घंटे के भीतर कृष्णपाल हत्याकांड का किया खुलासा- 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद-हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त-चेतन्य काश्यप जैसे गुरूभक्त मिल जाए, तो अनेक अच्छे काम हो सकते है- नित्यसेन सूरीश्वरजी गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का पदार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर हुई गहुली-महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित-उज्जैन में गंगा दशमी पर भक्ति का महासंगम, लोक गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति मां शिप्रा परिक्रमा 25-26 मई 300 फीट चुनरी अर्पण करेंगे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, छोटे शहरो के बच्चे भी शिक्षा या अन्य किसी …