Breaking News

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण, जिला एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारंभिक प्रकाशन 2 मार्च तक दे सकेंगे आपत्ति,

रतलाम,

01/Mar/2022,

  • अंकुर अभियान के तहत जिले में वृक्षारोपण कार्य 1 मार्च से आरंभ हुआ। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, अपर कलेक्टर  एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि  विजय चौरसिया, उप संचालक उद्यानिकी  पी.एस. कनेल तथा अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न पौधों का रोपण किया गया । आगामी 5 मार्च तक चलने वाले अभियान के तहत जिले के शासकीय कार्यालय परिसरों, स्कूलों, आंगनवाड़ी परिसरों तथा अन्य स्थानों पर खाली पड़ी भूमियों पर व्यापक पौधारोपण किया जाएगा । पौधारोपण को वायुदूत ऐप पर अपलोड भी किया जा रहा है। 

रतलाम,

01/Mar/2022,

  • त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 अन्तर्गत परिसीमन किया जाकर जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी वयस्क निवासी सारणी में अन्तर्विष्ट किसी बात के सम्बन्ध में कोई आपत्ति आगामी 2 मार्च तक कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के समक्ष लिखित में प्रस्तुत कर सकेगा। निर्धारित समय सीमा में प्राप्त आपत्तियों पर 7 मार्च को विचार किया जाकर अंतिम विनिश्चिय 10 को प्रकाशित किया जाएगा,

Check Also

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई-समान नागरिक संहिता के लिए समिति को सुझाव ucc.mp.gov.in पोर्टल पर भेजे- पैठनकर

🔊 Listen to this उज्जैन इंदौर-उज्जैन हाईवे स्थित होटल से लगभग 13 पेटी बीयर एवं …