Breaking News

चैक बांउस प्रकरण में न्यायालय ने आरोपी को उन्मुक्त किया-चोरी हुए ₹70 हजार कीमत के सोने के मंगलसूत्र सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार-जय माता दी, जय माता दी के घोष से गूंजा कालिका माता मंदिर- मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा

रतलाम

जावरा कोर्ट के अधिवक्ता सुर्यभान कटारिया ने बताया कि दिनांक 30/10/2019 को परिवादी ब्रांच मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा शुगर मील जावरा द्वारा धारा 138 एन.आई.एक्ट का अभियुक्त राहुल पिता चन्द्रप्रकाश जैन निवासी जावरा के विरूद्ध रूपये 10,11,714-70 पैसे का चैक अनादर प्रकरण प्रस्तुत किया गया था,

तथा उक्त परिवाद में परिवादी की और से माननीय न्यायालय के समक्ष परिवादी ने बिना हस्ताक्षरयुक्त परिवाद पत्र, शपथ पत्र, साक्ष्य शपथ पत्र, फेहरिस्त सूची, वकालत नामा आदि दस्तावेज पेश किये, तथा वर्तमान में ब्रांच मैनेजर द्वारा मय शपथ पत्र के माननीय न्यायालय में प्रकरण का असल चैक एवं रिर्टन मेमो गुम हो जाने व भविष्य में नही मिलने का कारण बताकर शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया।


विशेष :-
माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण में चैक व मेमोरेण्डम असल गुम हो जाने के कोई तथ्य नही होने और साक्ष्य अधिनियम अनुसार फोटो कॉपी द्वितीय साक्ष्य के रूप में ग्राह्य नही होने, से प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध संज्ञान लिये जाने हेतु पर्याप्त आधार नही होने से कार्यवाही समाप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय (श्री अरूण सिंह अलावा) न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा द्वारा उन्मुक्त किया गया है।

रतलाम

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना माणकचौक पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। फरियादिया सोना पति मुन्नालाल पग्गी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पग्गीपाड़ा मजरा, थाना बिलपांक अपनी माता शांतिबाई एवं काकी सावित्रीबाई के साथ सोना-चांदी के आभूषण खरीदने हेतु रतलाम आई थी। फरियादिया का सोने का मंगलसूत्र टूट जाने के कारण उसे गठवाकर एक झोले में रख लिया गया था। इसके पश्चात फरियादिया चौमुखी पुल चौराहे के आगे रामगढ़ रोड स्थित एक साड़ी दुकान पर खरीदारी करने गई, जहां उसने अपना झोला दुकान में अपने पास रख दिया था। कुछ समय बाद जब फरियादिया ने अपना झोला तलाश किया तो वह नहीं मिला। झोले में रखा 21 सोने के मोती एवं सोने के पेंडल युक्त मंगलसूत्र जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70,000 थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 286/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई– घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विशेष टीम गठित कर चोरी गए मशरूका की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, साइबर सहायता, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में विरोधाभासी जानकारी मिलने पर गहन पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने उक्त चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सोने का मंगलसूत्र (21 सोने के मोती एवं पेंडल सहित) बरामद किया गया।

सराहनीय भूमिका– उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, सउनि आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजेश मईड़ा, प्रधान आरक्षक विजय झोड़िया, आरक्षक हेमंत यादव, जीवन विश्वकर्मा, मनोहर सिंह, महेश मईड़ा एवं सायबर टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने श्री कालिका माता मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। इसमें पूरा परिसर जय माता दी-जय माता दी के घोष से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने माता कालिका की आरती कर  मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। महाआरती में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी ने कार्यकाल के 4,399 दिवस पूर्ण कर इतिहास रचा है। वे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पहले सबसे लंबे समय रहने वाले पहले प्रधानमंत्री है। भाजपा कार्यकर्ता उनके प्रति पूरे देश में शुभ भाव व्यक्त कर कामना कर रहे है कि वे और यशस्वी हो, शतायु हो।  प्रधानमंत्री जी ने 2047 में विकसित भारत की जो कल्पना दी है, वो आज युवाओं की धड़कन है। इसमें  गरीबी कल्याण हो, महिला हो, युवा हो या अन्नदाता किसान का मुद्दा हो, सबके विकास के मंत्र दिए गए है। इन मंत्रों को क्रियान्वित कर देश विकसित भारत के रूप में दुनिया में सिरमौर बनेगा।  कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी द्वारा किया गया।

Check Also

रतलाम के राघव चौधरी का जापान के सकूरा साइंस प्रोग्राम के लिए चयन, श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों के लिए श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, रतलाम में पीएम राहत कैशलेस योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.50 लाख तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने पर दिया गया जोर,

🔊 Listen to this रतलाम  भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली द्वारा …