Breaking News

कोविड-19 वायरस को नियंत्रित करने के लिए ट्रेसिंग,टेस्टिंग व वैक्सीनेशन की आवश्यकता.

श्योपुर,

14/May/2021,

श्योपुर रामस्वरूप गुर्जर की रिपोर्ट,

किसान स्वराज संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला ने कहा कि कोविड-19 वायरस को रोकने के लिए टेस्टिंग व ट्रेसिंग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है बिना टेस्टिंग के आंकड़ों की बाजीगरी चाहे जो की जाए परंतु लोगों को इस वायरस से सुरक्षित कर पाना कतई संभव नहीं है । श्योपुर जिले के गांव में व्यापकता के साथ कोरोना महामारी पहुंच चुकी है परंतु स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन कोरोना महामारी के आंकड़ों को कम दिखाने के लिए RT-PCR टेस्ट कम कर रहा है ताकि पॉजिटिविटी को कम दिखाया जा सके जब कि गांव में अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, व बुखार से पीड़ित है ऐसे में स्वास्थ विभाग व प्रशासन को टेस्टिंग अधिक से अधिक करना चाहिए और संक्रमित मरीज जो होम आइसोलेशन में है उनका उचित ट्रीटमेंट करके उनकी निगरानी करनी चाहिए । टीकाकरण के कार्यक्रम को गति देने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करना चाहिए और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यक्तियों का वैक्सीनेशन करना चाहिए है ताकि इस महामारी पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सके ,

Check Also

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्यवाई 1 जनवरी से 30 जून तक कुल 914 प्रकरण दर्ज, रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन, मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज, महिला आईटीआई रतलाम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई,

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में सहायक सहायक आयुक्त, विकास …