Breaking News

गांवों में चोरी की वारदात व खेतों से केबल, स्टार्टर चोरी की वारदात को शीघ्र रोका जाए जानिए क्या पुरा मामला,

श्योपुर,

02/May/2022,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट,

श्योपुर क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों व किसानों के खेतों से केबल, स्टार्टर व अन्य सामग्री की चोरी होने की वारदात को शीघ्र रोका जाए यह मांग भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने पुलिस प्रशासन से की है । उन्होंने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की वारदातें हो रही है विभिन्न गांव में मकान की दीवार तोड़कर व घरों में घुसकर चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है व किसानों के खेतों से केबल, स्टार्टर व अन्य सामग्री की चोरी की वारदातें लगातार हो रही है । ग्रामीण क्षेत्र में चोरों की सक्रिय गेंग होने की आशंका भी है जिससे ग्रामीण क्षेत्र व किसानों में भय व्याप्त है परंतु पुलिस प्रशासन ने अभी तक चोरी की वारदातों को रोकने के लिए व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार करने के लिए उचित व कठोर कार्रवाई नहीं की है । चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया व चोरी की घटनाओं को नहीं रोका गया तो शीघ्र ही क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणजनों के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा,

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …