Breaking News

जिले में अवैध निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई रविवार को ढोढर में प्रशासन द्वारा अवैध 106 दुकानें तोड़ी गई,

रतलाम,

10 अक्टूबर 2021,

तलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में अवैध रूप से भवनों के निर्माण के विरुद्ध जिले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को जिले की जावरा तहसील के ढोढर में एक बड़ी कार्यवाई करते हुए लगभग 17 हजार वर्गफीट में निर्मित अवैध निर्माण तोड़े गए। एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापति ने बताया कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में ढोढर के जनता कांप्लेक्स को तोड़ा गया। कांप्लेक्स में 106 दुकानें थी। बताया गया कि ग्राम पंचायत की अनुमति के बगैर दुकाने निर्मित की गई, कांप्लेक्स बनाया गया। निर्माण विवादास्पद था। निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक शिकायतें थी। पुलिस  के प्रतिवेदन पर संयुक्त रुप से पुलिस, नगरीय प्रशासन  तथा राजस्व विभागों द्वारा कार्यवाही की गई। कार्रवाई में एसडीएम हिमांशु प्रजापति के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, एसडीओ पुलिस रविंद्र बिलवाल, तहसीलदार आनंद जायसवाल, नायब तहसीलदार राजेंद्र श्रीमाल आदि शामिल थे। कार्रवाई के दौरान चार जेसीबी मशीनें लगाई गई, तीन पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल हुआ। 250 मजदूरों से काम लिया गया। कार्रवाई दिन भर चलती रही।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …