Breaking News

महाअभियान में 57425 का वैक्सीनेशन किया गया नागरिकों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह देखा गया,

रतलाम, 

24/Jun/2021,

कोरोना वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत 21 जून से 23 जून शाम 6 बजे तक रतलाम जिले में कुल 57425 लोगों को वैक्सीनेशन डोज दिया गया। इस दौरान 18 से 44 आयु वर्ग के 45472 तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 11943 लोगों को टीके लगाए गए इसके तहत आलोट विकासखंड में अभियान के तहत अब तक 7321, बाजना विकासखंड में 2753, सैलाना विकासखंड में 3940, जावरा विकासखंड में 7733, पिपलोदा विकासखंड में 4507, रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 9994, रतलाम शहर क्षेत्र में 21177 लोगों को टीके लगाए गए। बुधवार को जिले में कुल 19283 टीके शाम 6.00 बजे तक लगाए जा चुके थे महाभियान अंतर्गत 21 जून से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान में 21 जून को 38,142 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। महाअभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वैक्सीनेशन के लिए स्थापित विभिन्न केंद्रों पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शहरी क्षेत्रों में काफी लंबी लाइनें भी लगी रही,

Check Also

सवारी से पहले गड्ढे भरें, नालियाँ ढँकें और फिनिशिंग कार्य पूरा करें-कलेक्टर श्री सिंह, देश के लिए, परिवार के लिए और खुद अपने लिए नशे से हमेशा रहें दूर प्रधानमंत्री श्री मोदी,पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 लाख रुपये कीमत की 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, सुनसान खेत-मकानों को निशाना बनाकर लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,

🔊 Listen to this उज्जैन, भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद मास की पहली भव्य सवारी …