Breaking News

मासूम बच्चों ने गुल्लक में खिलौने के लिये एकत्रित 1204 रुपये को प्रधानमंत्री केयर्स/मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अनोखी पहल

                                                              मासूम बच्चों ने गुल्लक में खिलौने के लिये एकत्रित 1204 रुपये को प्रधानमंत्री केयर्स/मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अनोखी पहल

कोरोनावायरस को देखते हुए बच्चे भी कर रहे हैं चाइना का विरोध

बालिका सौम्या और बालक जिगर दे रहे करोड़ों भारतीयो को प्रेरणा

रतलाम – जहा पूरे भारत मे कई भामाशाह मुक्तहस्त से दान दे रहे हैं वही ग्राम पलसोड़ा के दो छोटे छोटे बच्चों ने टीवी पर देश और विदेश में कोराना वायरस से आये संकट को देखा उनका मन भावुक हो गया और उनसे रहा नही गया और दोनों ने आपस मे बात की क्यो ना हमने जो चाइना की गाड़ी खरीदने के लिये रुपये एकत्रित किये हैं उन्हें दान कर दे जिससे देश का भला हो सके, दोनों बच्चों ने टीवी पर प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को सुनने के बाद भावुक मन को लेकर माता पिता से बोले हमे नही लेना चाइना के खिलौने जिस चाइना ने पूरे देश को संकट में डाल हैं ऐसे देश के खिलौने हम ये रुपये देश के लिये दान देना चाहते हैं।
दोनों बच्चे माता पिता की स्वीकृति मिलते ही घर के सामने पंजाब नेशनल बैंक का बीसी सेंटर है जिसे गांव के ही विनोद राठौड़ के द्वारा संचालित किया जाता है।

उनके पास गए और कहा कि हमें चाइना के कोई खिलोने नहीं लेना है हमारे गुल्लक में जितने भी पैसे हैं उन्हें मोदी जी ओर मामाजी के खाते में भेजना हैं जिससे बीमारी की दवाई में काम आ सकें

विनोद राठौड़ ने इसका कारण बच्चों से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह जो कोरोनावायरस चल रहा है उसकी वजह ही चाइना है इसलिए हम अब कभी भी कोई भी चाइना का खिलौना नहीं खरीदेंगे और हमारे जितने भी दोस्त हैं उनको भी मना करेंगे उसके बाद विनोद राठौड़ ने दोनों के गुल्लक तोडकर जो राशि निकली उसे प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री राहत कोष जमा किया गया।

सौम्या राठौड़ ने 618 रुपये
जिगर राठौड़ ने 586 रुपये
ट्रांसफर करवाने की इच्छा जताई । जिसे राहत कोष में जमा कराया।
इन दोनों बच्चों की राशि बहुत छोटी है पर इन्होंने संदेश बहुत बड़ा दिया है ।
पूरे गांव में इन दोनों बच्चों और उनके माता पिता की सभी ग्रामीण तारीफ कर रहे हैं।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें बेल आइकन दबाए और लाइक करे और जुड़े रहिए भारत 24×7 न्यूज के साथ और पाए अपने मोबाइल फोन पर खबरे,

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित ऊर्जा मंत्री श्री तोमर, जैविक हाट बाजार में 37950 रुपए से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय, जहां-जहां कृष्ण लीलाएं हुईं, वहां-वहां भव्य श्रीकृष्ण तीर्थ बना रही सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

🔊 Listen to this रतलाम  प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना …