Breaking News

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मुख्यमंत्री चौहान के द्वारा रतलाम जिले के डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों  में राशि अंतरित की जाएगी आईजी श्री संतोष कुमार सिंह रतलाम आए,संयुक्त राष्ट्र दिवस पर महत्वपूर्ण शासकीय भवनों पर फहराया जाएगा संयुक्त राष्ट्र का ध्वज,

रतलाम,

22 अक्टूबर 2021,

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भोपाल के मिंटो हाल से प्रातः 11:30 बजे आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा प्रदेश के 44 जिलों के किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित की जाएगी। इस दौरान रतलाम जिले के 1 लाख 62 हजार 184 किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री द्वारा योजना की द्वितीय किस्त की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी।

रतलाम,

22 अक्टूबर 2021,

रतलाम उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह शुक्रवार को रतलाम आए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभागीय समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के साथ सौजन्य भेंट हुई। अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। आईजी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय निरीक्षण किया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम देखा। जिले के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रीवेंटिव एक्शन पर ध्यान दें। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करें, कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, इंद्रजीत वाकलवार, सीएसपी हेमंत चौहान आदि उपस्थित थे।

रतलाम,

22 अक्टूबर 2021,

रतलाम प्रदेश में संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह 24 अक्टूबर, 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन राजधानी के सभी सरकारी भवनों में जहाँ राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है उनमें राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज राजभवन, विधानसभा भवन एंव उच्च न्यायालय के भवनों पर नहीं फहराया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर जहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज उपलब्ध होगा वहाँ राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर फहराया जाएगा।

 

Check Also

तत्कालीन नायब तहसीलदार आलोट सविता राठौर निलंबित-नापतौल विभाग के अपराध प्रकरणों में न्यायालय एवं विभाग ने किया अर्थण्ड-अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही 17 पेटी शराब सहित स्विफ्ट कार जप्त-

🔊 Listen to this रतलाम आलोट तहसील  अंतर्गत पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी, पटवारी हल्का क्रमांक 34  की 21 अप्रैल को …