Breaking News

रोक के बावजूद अक्षय तृतीया पर शादी रचा रहे नाबालिग सहित दुल्हा-दुल्हन को प्रशासन की टीम ने पकड़ा प्रशासन की टीम ने 20 से अधिक जगह पर पहुंचकर की कार्यवाही,

श्योपुर,

15/May/2021,

रामस्वरूप गुर्जर की रिपोर्ट,

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले में शादियों पर रोक के बावजूद शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर शहर सहित ग्रामीण अंचल में कई जगह शादी-समारोह आयोजित हुए। शादी विवाह की सूचना मिलने पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ शहर सहित बड़ौदा क्षेत्र में भ्रमण किया तो उन्हें 20 से अधिक विवाह के आयोजन होते मिले। जिस पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दुल्हा-दुल्हनो के पिताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर शादी-विवाहों पर रोक लगा दी, और जिन लोगों ने अक्षया तृतीया पर शादी करने के लिए परमिशन ली थी उसे भी निरस्त कर दिया था और वही श्योपुर जिले के आस पास के गाँव मे इसके बाद भी चोरी-छिपे लोग शादियां विवाह जैसे आयोजन कर रहे थे। इसी क्रम में शुक्रवार को सूचना के आधार पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय के नेतृत्व में एएसपी पीएल कुर्वे, एसडीएम विनोद सिंह, तहसीलदार राघवेन्द्र कुशवाह सहित पुलिस और प्रशासन की टीम ने शहर के ही कमालखेड़ली इलाके में भ्रमण किया तो आधा दर्जन घरों में शादी समारेाह मिले और छह दूल्हे पकड़े। जिस पर सभी के खिलाफ कार्यवाही की गई। जी हां हम आपको बता दें कि इनमें एक नाबालिक दूल्हे को भी शादी रचाते हुए पकड़ा गया इसके साथ ही प्रशासन की अन्य टीमों ने भी विभिन्न गांवों में कार्यवाही की,

Check Also

स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण की जानकारी अब ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे नागरिक-अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 35 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल-कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया-बाल विवाह रोकथाम हेतु तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें-आपका रक्त जरुरतमंद को जीवनदान-सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना में भाग लिया

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम के थाना जावर क्षेत्र में नाना साहब का मोहल्ला …