Breaking News

विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक द्वारा अभावग्रस्त का सहयोग,

श्योपुर,

रामस्वरूप गुर्जर की रिपोर्ट,

05/Jun/2021,

श्योपुर जिला की बड़ौदा तहसील के ग्राम कुहांजापुर में एक निर्धन मजदूर व्यक्ति राधेश्याम जाटव के नाबालिक बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गई। विकलांग बल के मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने इसकी सूचना फेसबुक के माध्यम से मिलते ही मदद हेतु स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र वर्मा द्वारा अपनी दो महीने की विकलांगता पेंशन निर्धन परिवार को भिजवाई। इस व्यक्ति की पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है, तीन बेटियां हैं, इसके पास कोई आवास या किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र भी नहीं है, न ही किसी वोटिंग लिस्ट में नाम है, इस कारण शासन से सहायता भी सम्भव नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने महिला बाल विकास परियोजना के अधिकारी कैलाश राय से फोन पर वार्ता कर उस निर्धन परिवार को आंगनबाडी के माध्यम से पहचान पत्र बनवाने का आग्रह भी किया।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …