Breaking News

श्योपुर मे बारां स्टेट हाइवे पर स्थित पांडोला टॉल प्लाजा पर इन दिनों किसानों के साथ कर्मचारियों ने भयंकर लूट मचा रखी हैं

श्योपुर,

12/Feb/2022,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर,

श्योपुर-बारां स्टेट हाइवे पर स्थित पांडोला टॉल प्लाजा पर इन दिनों किसानों के साथ कर्मचारियों ने भयंकर लूट मचा रखी हैं बार बार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी शासन इन लुटेरे कर्मचारियों पर शिकंजा नही कस पाया हैं। बता दे कि इन दिनों श्योपुर-बारां स्टेट हाइवे पर कृषि यंत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली का भी टॉल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा टॉल लिया जा रहा हैं किसानों द्वारा जब इसकी शिकायत की तो उपस्थित कर्मचारी बता रहे कि अगर ट्रैक्टर में फसल के अलावा कोई भी सामान लाया जाएगा तो उसका टॉल लगेगा। लेकिन किसानों का कहना हैं कि हम कृषि मंडी में फसल बेचकर वापस आते हैं तो खाली ट्रॉली में स्वयं का गृहस्थी का सामान, बिल्डिंग मटेरियल सीमेंट, सरिया,गिट्टी, ईट, शादी के समान आदि रख लाते हैं तो टॉल प्लाजा वाला 50 रु का टॉल लेता हैं और जब इस संबंध में कहते हैं तो कहा जाता हैं कि ये ट्रैक्टर में खेती का ही समान होना चाहिये। अब समस्या ये है कि किसी को विवाह समारोह में उपयोगी सामान,टेंट हाउस के सामान, बिल्डिंग मटेरियल आदि लाना हो तो टॉल देना पड़ रहा हैं। जिसका विरोध किसानों द्वारा किया जा रहा हैं। यही नही जब टोल बिल पर्ची काटी जा रही हैं तो उसमें न तो वाहन नंबर दिए जा रहे न ही उसमें वाहन क्लास दिखाई जा रही है। जबकि ट्रैक्टर को जीप/कार दिखाकर टोल बिल काट दिया जाता हैं,

 

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …