Breaking News

सरकारी किताबों को कबाड़े में बेचने पर भृत्य निलंबित

श्योपुर,
11 फरवरी 2022,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर,
श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके साेलंकी ने सरकारी किताबों को कबाड़े में बेचते पाए जाने पर शा. उ.मा.विद्यालय वीरपुर के भृत्य को निलंबित किया है। डीईओ एसके सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि, शा. उ.मा. विद्यालय वीरपुर के भृत्य वीरेन्द्र राजौरिया ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क दी जाने वाली सरकारी किताबों को कबाड़े में बेच दिया था। भृत्य द्वारा कक्षा 2 की 250 किताबे बेची थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर व स्कूल प्राचार्य से की थी। शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर भृत्य को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में भृत्य का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विजयपुर रहेगा।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …