Breaking News

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखाओं के कार्य से नाखुश कलेक्टर ने बैंक के चेयरमैन को पत्र लिखा डीएलसीसी की बैठक संपन्न, गंगासागर क्षेत्र में हथियाई गई 50 करोड़ रुपए भूमि पुनः नगर निगम के नाम होगी, आनंद कॉलोनी रोड से लगी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, विकासखंड पिपलोदा में आयोजित हुआ रोजगार मेला,

रतलाम,

22/Feb/2022,

बैंकर्स अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को समझें और निभाए। आपको आम आदमी की जिंदगी को बेहतर करने का अवसर मिला है। शासन द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है। बैंक महिलाओं को सशक्त बनाने की इस मुहिम में समान रूप से सहभागी बने, समूहों की महिलाओं के अधिकाधिक प्रकरण स्वीकृत किए जाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय सलाहकार समिति की बैठक में दिए। इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक  दिलीप सेठिया, नाबार्ड के जिला प्रबंधक नितिन आलोने, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लीड अधिकारी सुधीर केसरवानी, विभागों के अधिकारी तथा बैंकर्स उपस्थित थे बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पूर्व में बैंक द्वारा निरस्त किए गए लगभग डेढ़ हजार प्रकरणों को पुनः बैंकों में लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्हें स्वीकृति देने के निर्देश बैंकर्स को दिए। कलेक्टर ने कहा कि पीएम स्वनिधि आम आदमी की भलाई की महत्वकांक्षी योजना है जिसका अधिकाधिक लाभ गरीब वर्ग को दिलाना है। बैंकर्स अनावश्यक रूप से प्रकरणों को निरस्त नहीं कर सकते समीक्षा के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं द्वारा शासकीय योजनाओं में प्रकरणों की स्वीकृति नहीं देने, वितरण नहीं करने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के चेयरमैन तथा जनरल मैनेजर को पत्र लिखा गया है जिसमें रतलाम जिले की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखाओं द्वारा शासकीय योजनाओं में प्रकरणों की स्वीकृति में बढ़ती जा रही उदासीनता और अरुचि की जानकारी देते हुए कार्रवाई की बात कही गई है। कलेक्टर ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया चेयरमैन जब विगत दिनों रतलाम आए थे और उनके द्वारा मंच से जो चेक वितरण किए गए थे उनकी राशि भी हितग्राहियों के खातों में अब तक नहीं पहुंची है  जो अत्यंत खेदजनक है। सेंट्रल बैंक शाखाओं में शासकीय योजनाओं के प्रकरणों की बड़ी संख्या में पेंडेंसी बनी हुई है बैठक में वर्ष 2022-23 के वार्षिक क्रेडिट प्लान का अनुमोदन किया गया। प्लान में 9648 करोड रुपए के ऋण विभिन्न सेक्टर में उपलब्ध कराने का लक्ष्य  है। आगामी 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर रोजगार दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिकाधिक बैंकिंग सहभागिता के संबंध में कलेक्टर ने बैठक में चर्चा की और बैंकर्स को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। बताया गया कि रोजगार दिवस में लगभग 10 हजार हितग्राहियों को 54 करोड़ रुपए बैंक ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है,

रतलाम,

22/Feb/2022,

रतलाम शहर के गंगासागर क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा हथियाई गई लगभग 50 करोड़ रुपए की भूमि पुनः नगर निगम के नाम होगी कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा रतलाम जिले में भू-माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं और बेशकीमती जमीन वापस ली जा रही है। एक और प्रकरण में रतलाम के गंगासागर क्षेत्र में किसी भू-माफिया द्वारा नगर निगम की लगभग 4 हेक्टेयर भूमि अपने नाम  करा ली गई थी जिसकी जांच के आदेश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। कार्यवाही के साथ उक्त भूमि पुनः नगर निगम के नाम की जाएगी,

रतलाम,

22/Feb/2022,

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत सोमवार को रतलाम शहर की आनंद कॉलोनी से लगी कालिका माता मंदिर की भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया। शासकीय अमला प्रातः स्थल पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। भूमि का मूल्य लगभग डेढ़ से 2 करोड रूपए है,

रतलाम,

22/Feb/2022,

 बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला रतलाम के द्वारा जनपद पंचायत पिपलोदा में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 21फ़रवरी को आयोजन किया गया। उपरोक्त रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी प्रदान की गई साथ ही इस रोजगार मेले में प्रतिभागी Sis सिक्युरिटी के भर्ती अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि भर्ती कैम्प में 61 युवाओ ने भाग लिया जिसमें मापदंड के आधार पर 6 युवाओं  का चयन एस. आई. एस. नीमच के द्धारा किया गया है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना हेतु 12 स्वरोजगारी चयनित किए गए   22 फरवरी को शा. आई.टी.आई  परिसर सैलाना रोड, रतलाम  में,  23 फरवरी को जनपद पंचायत आलोट में तथा 24 फरवरी को जनपद पंचायत जावरा में केम्प आयोजित किए जाएंगे। केम्प का समय प्रातः 11.00 से शाम 4.00 बजे तक रहेगा,

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …