Breaking News

सैलाना नगर तथा अंचल में गणगौर तीज बड़ी श्रद्धा के साथ महिलाओं ने मनाई,

सैलाना,

05/Apr/2022,

सैलाना नगर तथा अंचल में गणगौर तीज बड़ी श्रद्धा के साथ महिलाओं ने मनाई महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर गणगौर माता की पूजा के लिए निकली ओर पूरे भक्ति भाव के साथ गणगौर की पूजा कर शिव पार्वती की आराधना की। सायंकाल नगर मे महिलाओ ने बैन्ड बाजो के साथ चल समारोह निकाला। चल समारोह मे बडी तादाद मे महिलाए उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि गणगौर राजस्थान में बड़ी उमंग के साथ मनाई जाती है किंतु यह पर्व धीरे-धीरे मालवा क्षेत्र में भी मनाना शुरू हो गया। एडवोकेट कांतिलाल राठौड़ बताते हैं कि यहां पर गणगौर उत्सव सैलाना के राजमहल में हुआ करता था। यहां के राजा गणगौर झाबुआ से जीत कर लाए थे। इसी के उत्साह में महल के पीछे इस दिन जलसा रहता था। तथा राजा पास के ग्रामों में मुनादी कर ग्रामीणों को उत्सव में आने का न्योता देते थे। राठोड बताते हैं कि इस उत्सव में नर्तकिया बाहर से बुलाई जाती थी। यह नर्तकिया हैरतगेज करतब दिखा कर दर्शकों का मन मोह लेती थी। इन नर्तकियों की विशेष बात यह होती थी कि महल के पीछे एक बड़े वृक्ष पर रस्सी बांधकर नृत्य करते करते रस्सी को चोटी नुमा आकार देती थी। ओर विभिन्न प्रकार के नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लेती थी जिसके बदले यहां के राजा इन्हें भेट देकर विदाई देते थे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …