Breaking News

सैलाना बस स्टैंड पर अलकनंदा मार्केट स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग जाने से बैंक के कई महत्वपूर्ण उपकरण व दस्तावेज जल कर स्वाहा हो ग‌ए

सैलाना,

23/Mar/2022,

सैलाना बस स्टैंड पर अलकनंदा मार्केट स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग जाने से बैंक के कई महत्वपूर्ण उपकरण व दस्तावेज जल कर स्वाहा हो ग‌ए। अग्निकांड में लगभग छह लाख का नुकसान बताया जा रहा है। संभवतः यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। मार्केट के मालिक एडवोकेट अरविंद मुरेरा को सुबह अचानक बैंक से धुआं निकलते दिखा तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड व शाखा प्रबंधक राजू सिलावट को सूचना दी। तुरंत ही बैंक कर्मचारी सीता म‌ईड़ा को भी खबर मिलते ही वह बैंक के ताले की चाबी लेकर शाखा में पहुंच गई। लेकिन धुआं इतना था कि शाखा का ताला नहीं खुल पाया। इतने में फायर ब्रिगेड भी आ चुकी थी। समस्या यह आ गई कि फायर ब्रिगेड के अंदर जाने का रास्ता नहीं होने के कारण बैंक की खिड़कियों को बाहर से तोड़कर फायर ब्रिगेड से अंदर पानी के फव्वारे छोड़े गए। उधर जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक शाखा के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व उपकरण जलकर खत्म हो चुके थे। लगभग आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया। यह हुई नुकसानी- शाखा द्वारा पुलिस थाने में दी गई जानकारी के अनुसार शाखा का सरवर हाउस, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर वाउचर, नोट गिनने की मशीन, एक लैपटॉप, एक टेबल व पीपीओ जलकर राख हो गए।
एसआई एनके राठौड़, आरक्षक सतीश भी समय पर मौके पर पहुंच गए थे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …