Breaking News

विकास, विश्वास व सेवा की गारंटी है राजेंद्र मुख्यमंत्री चौहान जावरा में भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय के समर्थन में विशाल आमसभा

रतलाम, 

01/Nov./2023

राजेंद्र विकास, विश्वास और सेवा की गारंटी है जावरा की जनता का प्यार व आशीर्वाद ही मुझे यहां खिंच कर ले आया। हमने पत्थरों की मार से लोगों को घायल होते देखा है जावरा वालो हम तो आपके फूल की मार से ही घायल हो गए। आपके प्यार और आशीर्वाद के कायल हो गए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा में महती आमसभा को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि जावरा के विकास में राजेंद्र ने कोई कसर नही छोड़ी कई काम तो ऐसे है जो हमने आउट ऑफ वे जाकर किये। राजेन्द्र ने कहा था कि जावरा में ओवर ब्रिज चाहिए हमने स्टेट के बजट से 2 फ्लाय ओवर ब्रिज स्वीकृत किये जिनमें से एक जावरा को दिया जो सबके सामने बनकर तैयार है। अभी 2 सीएम राइज बन रहे है जावरा विधानसभा में 10 सीएम राइज ओर बनवाऊँगा। उद्योग व सिंचाई के क्षेत्र में भी और बेहतर काम करेंगे। एक्सप्रेस वे जो यहां बना है उसका भूमिपूजन भी इसी जावरा की धरती पर हुआ है। आने वाले समय मे भी जावरा के विकास में कोई कसर कोई कमी नहीं छोडूंगा। फिर जावरा आऊँगा ओर बाबूजी डॉ.लक्ष्मीनारायण जी पांडेय की प्रतिमा का अनावरण भी करुगा। विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि जावरा के विकास में जितना कहा था उससे बेहतर किया है आगे भी विकास के कार्य में कोई कमी नहीं आएगी जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा। जावरा में मुख्यमंत्री चौपाटी क्षेत्र से जनता का अभिवादन करते हुए डॉ. पांडेय के साथ सभा स्थल पहुचे। पूरे रास्ते में विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संस्थानों ने फूलों से मुख्यमंत्री व डॉ पाण्डेय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जावरा वासियों में उत्साह देखने को मिला। हर तरफ भाजपा के झंडे लहराते नजर आए। वही हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने जावरा पहुचे। सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, गुजरात विधायक केयूर भाई, पीयूष देसाई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, भरत दास वैरागी, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, प्रकाश मेहरा, बजरंग पुरोहित, हरिराम शाह, दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, विस्तारक धनंजय दीक्षित, रतनलाल लाकड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, नंदकिशोर महावर, धर्मचंद चपडोद, कीर्तिशरण सिंह, देवेंद्र भटनागर, श्रीमती लाला बाई शंभूलाल, पुनम पटवा, ऊषा श्रोत्रिय, अल्का शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, अजय सिंह भाटी, घनश्याम सोलंकी, सोनू यादव आदि कोर कमेटी के सदस्यगण मंचासीन थे। संचालन विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने किया आभार सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने दी।

Check Also

2026-27 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प का आधार रखेगा-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया-फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों के एक दिवस का वेतन रोका गया-विधायक मथुरा लाल डामर की अध्यक्षता में बिरमावल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न-स्कूली बसों की जांच कर की गई कार्यवाही 37 हजार समझौता शुल्क वसूल-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 11 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-सिंहस्थ के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की अधिकारी निरंतर मॉ‍नि‍टरिंग करें-हरथल में उल्टी दस्त के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा सर्वे किया गया- पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर रैली व ज्ञापन-अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही

🔊 Listen to this रतलाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को …