Breaking News

वाचनालय प्रारंभ करने एवं नवनिर्मित सडक का नामकरण करने हेतु संयुक्त ज्ञापन।

रतलाम

05/Aug/2025

नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक 22-ए वार्ड क्रमांक 31 में वाचनालय हेतु आरक्षित भवन क्रमांक 21 में वाचनालय पुनः प्रारंभ करने हेतु तथा रतलाम नगर के वार्ड क्रमांक 30 एवं 31 से गुजरने वाले नवनिर्मित फोरलेन का नाम डाक्टर भीमराव अंबेडकर मार्ग रखने हेतु जिला अध्यक्ष रमेशचन्द्र मरमट के नेतृत्व में नगर निगम, रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल को संयुक्त ज्ञापन देते हुए मांग की गई कि वाचनालय को तत्कालीन केयर टेकर की मृत्यु हो जाने के पश्चात् उनके परिवार द्वारा निजी उपयोग में लाया जा रहा है अतः उस भवन में प्रशासनिक हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द वाचनालय प्रारंभ करवाया जाए। दूसरे वार्ड क्रमांक 30 एवं 31 गुजरते हुए जो फोरलेन बनाया गया है उसका नामकरण डा भीमराव अम्बेडकर मार्ग किया जाए जो कि वर्तमान में जावरा रोड के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मरमट जी, ईश्वर लोदवाल डी, गोपाल लोदवाल,रमेश गिरी, शांतिलाल गिरी,मणीलाल कोलवाल, राजेश टटावत, रामगोपाल मरमट, दिनेश बंसल, शेखर लोदवाल, रविन्द्र चावण्डआदि उपस्थित थे।

Check Also

कर्नल मोहित कुमार जैन निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन-सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान-मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम मप्र बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई …