Breaking News

03 करोड़ 41 लाख लागत से बनने वाले धानासुता-भाटपचलाना मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन जिला अध्यक्ष के बाद पहली बार गांव आगमन पर 51 किलो की पुष्प माला से स्वागत

रतलाम,

05/Feb/2025

ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जनपद रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल और बड़नगर जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह ने 03 करोड़ 41 लाख लागत से बनने वाले धानासुता-भाटपचलाना मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन किया | इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य नाथुलाल गामड़, भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पंड्या, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष झुझार सिंह जौधा, जनपद सदस्यगण दिनेश पटेल, रौनक जैन,मनोहर सिंह आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे |

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों व गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए मे सरकार से हर संभव मदद कराने के लिए हमेशा तैयार हूं। विधायक श्री डामर ने कहा की ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। वे विश्वास दिलाते है कि क्षेत्र के विकास के लिए मे कोई कसर नहीं छोडेंगे ।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव आगमन पर श्री उपाध्याय एवं विधायक डामर का भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पंड्या के नेतृत्व में 51 किलो की पुष्प माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री बद्रीलाल डोडियार, प्रदीप सिंह सोनगरा,सरपंच भुवान सिंह मकवाना, पुष्कर रजक, महेंद्र व्यास, बंशी पाटीदार श्याम उपाध्याय,फिरोज मंसूरी, मोहम्मद शाह सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश ताली ने किया | आभार बद्रीलाल पांचाल ने व्यक्त किया|

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …