Breaking News

11 से 25 जनवरी तक चलेगा भाजपा का संविधान गौरव अभियान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया जिला टोली का गठन

रतलाम

05/Jan/2025

भारतीय जनता पार्टी संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा के अवसर पर 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलायेगी। इसके तहत् विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इन आयोजनों हेतु जिला टोली का गठन कर दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व मे संसद मे भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर व्यापक चर्चा हुई। मोदी जी ने इसमें कहा कि हमारा संविधान हमारे वर्तमान एवं हमारी भविष्य का मार्गदर्शक है। मोदी जी की भावना अनुसार भाजपा अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा के निर्देश पर 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जायेगा। इसमें जिला मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन होगा। स्कूल , कॉलेज मे हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता होगी। 25 जनवरी को सभी मंडलों मे कार्यक्रम होगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिले मे इन आयोजनों हेतु जिला महामंत्री निर्मल कटारिया के नेतृत्व मे जिला टोली गठित की है। जिसमे श्री कटारिया संयोजक, महेश सोनी, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं ओमप्रकाश बोरिया सहसंयोजक के रूप मे शामिल किए गए है। संविधान गौरव अभियान मे सभी भाजपा कार्यकर्ता सहभागिता करेगे।

 

Check Also

कर्नल मोहित कुमार जैन निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन-सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान-मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम मप्र बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई …