Breaking News

सिल्वर इन कॉलोनी में होगा नवीन पेयजल टंकी का निर्माण महापौर प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन-डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड को 24 घन्टे में साफ व स्वच्छ बनायें 33 सफाई मित्रों का 1 दिवस एक दिवस का वेतन काटा-जरूरतमंद व्यक्तियों हेतु नागरिक गरम कपड़े थ्रीआर सेटर पर जमा करायें स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहयोग अभियान प्रारंभ-नेशनल लोक अदालत का 14 दिसम्बर को आयोजन संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा करने पर अधिभार (सरचार्ज) की राशि में छूट बकायादार 2 स्थानों पर जमा करा सकेंगे बकाया राशि-जिन तरण तारण जयन्ती पर्व पर आज पशु वध करना, मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा

रतलाम,

07/Dec/2024

जाड़े की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन शहरी मध्यप्रदेश द्वारा चलाये गये ’सहयोग अभियान’ के तहत जरूरतमंद व्यक्तियों हेतु नागरिक अपने घरो में उपलब्ध अनुपयोगी कंबल, दरी, चादर, स्वेटर, कनटोप, मफलर, मोजे व जूते नगर निगम के थ्रीआर सेंटर पर जमा करा सकते है। महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि जाड़े की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन शहरी मध्यप्रदेश द्वारा एक अनूठा और अभूतपूर्व अभियान का संचालन करते हुए ’सहयोग अभियान’ अभियान प्रारंभ किया है। अभियान के तहत नागरिक अपने घरो में उपलब्ध अनुपयोगी कंबल, दरी, चादर, स्वेटर, कनटोप, मफलर, मोजे व जूते नगर निगम कार्यालय के बाहर, कुशाभाउ ठाकरे तरण ताल सिविक सेंटर व अलकापुरी कम्युनिटी हॉल के थ्रीआर सेंटर पर जमा करा सकते है संग्रहित सामग्री को जरूरतमंद, बेसहारा और वंचित परिवारों को तत्काल प्रदान किये जायेंगे, जिससे वे स्वयं को आगामी सर्दी की स्थितियों से बचा सकें। सामग्री जमा कराने हेतु टोल फ्री नम्बर 6261509925 (अजय परमार) पर भी संपर्क कर सकतें है। थ्रीआर अर्थात रिसाइकल, रियूज एवं रिड्यूज परिकल्पना पर आधारित केन्द्र नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए हैं, जिनमें नागरिक अपने परिवारों में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं, इस सामग्री को अन्य जरूरतमंदों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपलब्ध कराया जाता है।

रतलाम,

07/Dec/2024
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य शासन के निर्देशानुसार संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों को अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने हेतु   14 दिसम्बर शनिवार को नेशनल लोक अदालत के तहत बकाया राशि जमा कराने हेतु नगर निगम कार्यालय में फायर स्टेशन भवन के पास संपत्तिकर व जलकर काउंटर तथा जिला न्यायालय परिसर में शिविर का आयोजन कार्यालयीन समय में किया गया है। आयोजित नेशनल लोक अदालत में सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- (रूपये पचास हजार) तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 10,000/- (रूपये दस हजार) तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत की छूट। सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- (रूपये पचास हजार) से अधिक तथा रूपये 1,00,000/- (रूपये एक लाख) तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 10,000/- से अधिक तथा रूपये 50,000/- तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में  75 प्रतिशत की छूट। सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 1,00,000/- (रूपये एक लाख) से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि रूपये 50,000/- से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में  50 प्रतिशत की छूट। उक्त छूट मात्र एक बार (वन टाईम सेटलमेंट) पर ही दी जायेगी। यह छूट वर्ष 2023-24 तक की बकाया राशि पर ही देय होगी।  यह छूट मात्र दिनांक 14/12/2024 की नेशनल लोक अदालत के लिये मान्य होगी।नगर निगम द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों से अपील की जाती है कि 14 दिसम्बर 2024 शनिवार को आयोजित एक दिवसीय लोक अदालत के तहत नगर निगम कार्यालय में फायर स्टेशन भवन के पास संपत्तिकर व जलकर काउंटर तथा जिला न्यायालय परिसर में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर बकाया राशि जमा कराकर दी जा रही अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ उठावें।

रतलाम,

07/Dec/2024

रतलाम नगर को पूर्णतः स्वच्छ बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा सफाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण जिसके तहत 7 दिसम्बर शनिवार को महू रोड स्थित डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड का आकस्मिक निरीक्षण कर सफाई का कार्य संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर अप्रसन्नता प्रकट कर तत्काल सफाई करवाये जाने के निर्देश संबंधित को देते हुए कहा कि कल फिर निरीक्षण किया जायेगा निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देश के तहत सफाई का कार्य नहीं पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा श्री कालिका माता परिसर, महलवाड़ा व नजरबाग बैंक कॉलोनी का निरीक्षण कर प्रतिदिन कचरा उठवाने व नियमित सफाई के निर्देश दिये। रतलाम नगर की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा सत्त निरीक्षण किया जाकर संबंधितों को निर्देषित किया कि जहां पर भी कचरा एवं गंदगी पाई गई तो संबंधितों के विरूद्ध निलंबन/सेवा से पृथक कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित 33 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।

रतलाम,

07/Dec/2024

निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी। कार्य में लापरवाही बररतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन/सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही की जायेगी। महापौर प्रहलाद पटेल ने निरीक्षण के दौरान नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे यहां-वंहा ना डालते हुए गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले। उन्होने कहा कि स्वच्छता हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे भी स्वच्छता में अपना अमूल्य योगदान देवें। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने अमृत सागर क्षेत्र व विभिन्न वार्डो के सफाई कार्य का अवलोकन कर नियमित रूप से सफाई का कार्य करने के निर्देष संबंधितां को दिये।

निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित सफाई मित्र रामकन्याबाई-अर्जून, गिरिश-ओमप्रकाश, अंशुल-दिनेश, विशाल-प्रहलाद, सतीश-राजेन्द्र, लताबाई-राजेन्द्र, कमल-प्रकाश, भैय्यू-छोटेलाल, सुनील-शंकरलाल, गौरव-विजय, सुनील-मनोहर, गीताबाई-राजेश, सीताबाई-रामस्वरूप, शंकर-पुनाजी, विनय-किरण, संजीव-सुभाष, मायाबाई-इन्दु, सीमाबाई-रमेश, राधेश्याम-रामलाल, जितेन्द्र-भरत, साधना-विजय, विजय-प्रकाश, संगीता-मुकेश, कन्हैया-कमल, गुलाबबाई-रामु, श्यामाबाई-रमेश, दीपक-राजकुमार, इंदु-दिनेश, श्यामा-ओमप्रकाश, आशीष-राजेश, विजय-राजाराम, अमर-गोपाल व अजय-बसंत इस तरह 37 कर्मचारी बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त/निलबंन का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह व झोन प्रभारी उपस्थित थे।

रतलाम,

07/Dec/2024

अमृत 2.0 के तहत नगर में बनने वाली 11 नवीन पेयजल टंकियो के तहत वार्ड क्रमांक 29 स्थित सिल्वर इन कॉलोनी में 5 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद परमानन्द योगी, क्षेत्रिय नागरिक व निगम अधिकारियों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि नगर के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा व दबाव से पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु अमृत 2.0 योजना के तहत नगर में 11 पेयजल टंकियों का निर्माण किया जाना है जिसके तहत आज पहली टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है। टंकी निर्माण के पष्चात् नागरिकों को पर्याप्त मात्रा व दबाव से पेयजल उपलब्ध होगा। भूमि पूजन के अवसर पर कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री सुहास पंडित, उपयंत्री ब्रजेष कुषवाह व क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

रतलाम,

07/Dec/2024

मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार आज 8 दिसम्बर रविवार को श्री जिन तरण तारण जयन्ती पर्व पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गौश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन गौश्त विक्रय करते पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।

Check Also

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु मध्यप्रदेश में 14567 हेल्पलाइन का संचालन -शासकीय कार्य में बाधा डालने व आत्मदाह प्रयास करने पर जीतू व राजेन्द्र पर एफआईआर दर्ज- जनसुनवाई में 74 आवेदन पर हुई सुनवाई

🔊 Listen to this रतलाम 26/Nov/2025 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के …