Breaking News

विधिक सेवा सप्ताह 9 नवंबर से कानून और अधिकारों पर जागरूकता अभियान की होगी शुरुआत

रतलाम

08/Nov/2025

न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे के निर्देशानुसार विधिक सेवा सप्ताह 09 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कानून और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। 09 नवम्बर को जन जागरूकता मैराथन और कानूनी सेवाओं की प्रदर्शनी के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। जिसमें पोस्टर मेंकिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं और लघु नाटक जैसी गतिविधियां शामिल होगी। 10 नवंबर को जेलों में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित होगें, जहां कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया जाएगा। 11 नवंबर को विश्व शिक्षा दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में कानूनी विषयों पर चर्चा होगी। 12 नवंबर को ग्रामीण और श्रमिक क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित होगें, जहां नागरिकों को कानूनी अधिकारों और सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 13 नवंबर को बाल देखभाल संस्थानों का निरीक्षण और जागरूकता शिविर होगा, जिसमें बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। 14 नवंबर को बाल दिवस पर कानूनी और जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले सत्र होगें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है। न्यायोत्सवः के दौरान बाईक/साईकिल रैली भी आयोजित की जाएगी, जिसमें पैरालीगल वालेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्ता और एनजीओ शामिल होगें। इस पहल का मुख्य संदेश ‘‘हर बच्चे के लिए न्याय’’ होगा।

 

Check Also

भाजपा कार्यालय ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, संगठन की आत्मा 47 वें स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हुआ नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ घर-घर पार्टी ध्वज फहराकर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस-जावरा विधानसभा क्षेत्र में छात्रावास और स्कूल भवन स्वीकृत-दो माह के अपहृत बालक को कानपुर उत्तरप्रदेश से दस्तयाब करने में मिली सफलता-अवैध गौवंश परिवहन रोकने पर ग्रामीण को टक्कर मारकर हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार-जब्त 1600 लीटर घी के सभी नमूने जांच में फेल

🔊 Listen to this रतलाम, भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने उत्साह …