Breaking News

अब राम नगर चौराहा की वजह से जाना जाएगा पंचेड़ – विधायक दिलीप मकवाना- 33 लाख के विभिनन विकास कार्यों का भी भूमिपूजन व लोकार्पण किया

रतलाम

08/Oct/2023

रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचेड़ अब राम नगर चौराहा पर नव निर्मित स्वागत द्वार की वजह से जाना जाएगा। यह बात विधायक दिलीप मकवाना ने शनिवार को ग्राम पंचेड़ में डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा लोकार्पण के अवसर पर कही। इसके साथ ही 28 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया गया। विधायक श्री मकवाना ने बताया कि विकास कार्यों में 3 लाख की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय व सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण व 25 लाख की लागत के ग्रेवल सड़क का भूमिपूजन किया। साथ ही विधायक श्री मकवाना ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में महापुरूषांे के नाम से इस तरह के स्वागत द्वार का निर्माण होना चाहिए ताकि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा व मार्गदर्शन मिल सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, वरिष्ठ नेता बाबूलाल कर्णधार, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, विवेकानंद चैधरी, उपसरपंच धर्मेंद्र जाट, जिला पंचाायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र भाटी, जनपद सदस्य राधेश्याम बोडाना, मोहन चैधरी, पुखराज जाट सहित पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Check Also

लाखों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा में डुबकी लगाकर सोमवती अमावस्या पर पुण्य लाभ लिया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चार लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनोद द्वारा 07 पेटी अवैध शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत सोमवती अमावस्या पर …