Breaking News

दोहरे हत्याकाण्ड का फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

रतलाम,

02/Apr/2024,

कृष्णकांत मालवीय ब्यूरो रिपोर्ट,

रतलाम. बांगरोद- नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव को महु नीमच फोरलेन हाईवे रोड काण्डरवासा फंटे पर फैंक कर भाग गये थे। थाना नामली पर अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 302, 201, 120-बी, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम द्वारा कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं एवं शेष फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान दिनांक 01.04.2024 को फरार आरोपी चरण सिंह पिता बापुलाल चौधरी (जाट) उम्र 37 साल निवासी ग्राम नेगडदा थाना नामली को गिरफ्तार किया गया हैं।

गिरफतार आरोपी –

01.चरणसिंह पिता नानुराम चौधरी जाति जाट निवासी नेगड़दा

सराहनीय भूमिका –

निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर. हिम्मत सिंह, प्र आर राहुल जाट, आर विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदिया की फरार आरोपी को पकड़ने में सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने श्री महाकाल महालोक का अवलोकन कर लाइट एंड साउंड शो देखा, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस का एमडी ड्रग तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार  मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर लगातार कार्रवाई, फायरिंग कांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई फायरिंग में 05 आरोपी गिरफ्तार,,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं …